करुणाकरन की हालत फिर नाजुक
कांग्रेस के 92 वर्षीय नेता करुणाकरन गत 10 दिसम्बर से ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले सप्ताह उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद जीवन रक्षक प्रणाली हटा ली गई थी।
उन्हें बुधवार सुबह एक बार फिर सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें अनंतपुरी अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया।
केरल में विपक्ष के नेता ओमान चांडी बुधवार को करुणाकरन से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों के दल से उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी ली।
करुणाकरन की बीमारी के बारे में सुनने के बाद से ही अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications