पति पर पत्नी व पुत्री की हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार महिला का पति सुबह ही घर में शराब पीकर आ गया और इसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। पति ने कथित तौर पर गुस्से में आकर वहां रखी धारदार वस्तु से अपनी पत्नी और पुत्री की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications