अमेरिका में सजा-ए-मौत के मामलों में कमी
बुधवार को 'न्यूयार्क टाइम्स' की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह की मौतों में 2009 की तुलना में काफी कमी आई है।
अमेरिका के मृत्युदंड सूचना केंद्र की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष 52 लोगों को मृत्यु दंड दिया गया था जबकि इस साल ऐसे मामलों में 12 प्रतिशत की कमी आई। वर्ष 2010 में 46 लोगों को मृत्यु दंड दिया गया।
वर्ष 2000 में अमेरिका में 85 लोगों को सजा-ए- मौत दी गई थी। इस तरह ये आंकड़े ऐसे मामलों की घटती संख्या की ओर इशारा करते हैं।
अमेरिका में अब तक 3,261 लोगों को मौत की सजा दी गई है जिनमें सर्वाधिक 697 मामले कैलीफोर्निया में हुए।
अधिकांश अमेरिकी जनता मौत की सजा के समर्थन मे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications