शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 45 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बुधवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.50 अंकों की बढ़त के साथ 20118.82 पर खुला। सेंसेक्स ने 20151.25 के ऊपरी और 19931.31 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 13.35 अंकों की तेजी के साथ 5960.40 पर कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ने 6023.80 के ऊपरी और 5958.00 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल भारती एयरटेल (3.12 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.91 फीसदी), जिंदल स्टील (1.55 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.19 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.16 फीसदी) के शेयरों में तेजी, जबकि मारुति सुजुकी (2.11 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (1.74 फीसदी), एचडीएफसी (1.51 फीसदी), विप्रो (1.42 फीसदी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (1.34 फीसदी) के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रुख था। मिडकैप 7.53 अंक बढ़कर 7625.65 पर स्मॉलकैप 28.20 अंक बढ़कर 9337.11 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से छह में तेजी, जबकि सात में गिरावट देखा गया। धातु (0.65 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी जबकि तेल एवं गैस सेक्टर (0.71 फीसदी) में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। अन्य सेक्टरों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और कुल 1504 कम्पनियों के शेयरों में तेजी, जबकि 1399 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications