विलियम की सगाई पर ब्रिटेन में सिक्का जारी
ब्रिटेन में सिक्कों के निर्माण की इजाजत देने वाली इकाई रॉयल मिंट ने पांच पाउंड के इस सिक्के को जारी किया है। सिक्के पर राजकुमार और उनकी मंगेतर की तस्वीर खुदी हुई है। यह तस्वीर कुछ साल पहले एक पोलो मैच के दौरान ली गई थी।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक विलियम और उनकी दादी यानी महारानी ने इस डिजाइन को स्वीकृति दी थी।
ठोस सोने से बना यह सिक्का 1,550 पाउंड में, चांदी से बना और सोने का पानी चढ़ा सिक्का 85 पाउंड में और सिर्फ चांदी से बना सिक्का 55.50 पाउंड में खरीदा जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications