सिब्बल का सभी दूरसंचार कम्पनियों को समान अवसर का आश्वासन
सिब्बल ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि दूरसंचार क्षेत्र के तीन महारथी जिनसे मैंने मुलाकात की थी, वे अपनी सोच के प्रति बेहद रचनात्मक हैं और उन्होंने समान अवसर मिलने के आश्वासन की सराहना की।"
सिब्बल ने यह बात मंगलवार को एयरटेल के प्रमुख सुनिल भारती मित्तल, टाटा टेलीसर्विसेज के प्रमुख रतन टाटा और रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रमुख अनिल अम्बानी से हुई मुलाकात के संदर्भ में कही। उनकी अन्य कम्पनियों के प्रमुखों से भी मिलने की योजना है।
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता था कि सरकार इस उद्योग के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने जा रही है। इस उद्योग को बर्बाद करना हमारे हित में नहीं है। मैं उन्हें समान अवसर दिलाने का आश्सान देना चाहता था।"
सिब्बल का यह बयान 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कम्पनी विशेष को फायदा पहुंचाने के लगे आरोप के बाद आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications