भोपाल मे जुटेंगी कई देशों की जमातें
राजधानी के ईंटखेड़ी क्षेत्र के घासीपुरा इलाके को आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। दीनी तालीम देने के मकसद से आयेाजित होने वाले इस 63वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा में देश और दुनिया की लगभग डेढ़ सौ जमातें हिस्सा लेंगी। इनमें रूस, कम्बोडिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया जैसे देशों की जमातें शामिल हैं।
इज्तिमा कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक यह आयोजन तीन दिन का होगा। इज्तिमा की शुरुआत फजिर की नमाज से होगी। इतना ही नहीं इस मौके पर इज्तिमाई निकाह भी होंगे।
बताया गया है कि इस आयोजन के जरिए लोगों को अच्छा इंसान बनने का पाठ पढ़ाया जाता है। तमाम धर्म गुरु इंसानियत को अपने जीवन में उतारने की सीख देंगे।
इज्तिमा कमेटी के मुताबिक इस आयेाजन में दो दिन तकरीरें होंगी जिसमें दिल्ली सहित अलीगढ़, अहमदाबाद, मुम्बई आदि स्थानों के उलेमा हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications