सुषमा ने कहा, प्रधानमंत्री के पास छिपाने के लिए बहुत कुछ
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा, जेपीसी नहीं, सोनिया गांधी ने कहा, जेपीसी नहीं और मैं आज पूछना चाहती हूं सोनियाजी, जेपीसी क्यों नहीं, मनमोहन सिंह जेपीसी क्यों नहीं?"
भाजपा के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) की रैली में सुषमा ने यह बात कही।
सुषमा ने प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्यों नहीं वह जेपीसी का सामना करना चाहते। उन्होंने तो संसद की लोक लेखा समिति के समक्ष पेश होने की बात कही है।
स्वराज ने कहा, "प्रधानमंत्री यदि आप जेपीसी के खिलाफ हैं तो इसका मतलब है कि आपके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications