रेड्डी प्रयोगशाल में गैस रिसाव, 2 मरे

पुलिस अधीक्षक सुंदर कुमार दास ने आईएएनएस को बताया कि जिस कमरे में गैस रिसाव हुआ, वहां दो लोग ही मौजूद थे, इसलिए उनके अलावा कोई अन्य गैस की चपेट में नहीं आया।

मृतकों में से एक की पहचान चौधरी श्रीधर रेड्डी के रूप में हुई है। वह एक कैमिस्ट थे। दूसरे व्यक्ति की पहचान कामगार दीपक कुमार के रूप में हुई है।

दास ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "प्रबंधन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे जिसके परिणामस्वरूप यह गैस रिसाव हुआ।"

कम्पनी की ओर से वक्तव्य जारी कर दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। कम्पनी ने कहा है कि हादसे की जांच चल रही है।

हादसे के बाद अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधन से काम करने की स्थितियों को बेहतर बनाने और सुरक्षा उपायों में सुधार करने के लिए कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+