दक्षिण कोरिया 3 दिन तक करेगा युद्धाभ्यास
सियोल, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सेना अब जापान सागर से प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से तक युद्धाभ्यास करेगा। यह जानकारी बुधवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह अभ्यास बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने अपनी पश्चिमी तट पर युद्धाभ्यास किया था। उत्तर कोरिया द्वारा अपने एक द्वीप पर गोलाबारी किए जाने के बाद से दक्षिण कोरिया ये अभ्यास कर रहा है।
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योन्हेप ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि अभ्यास में नौसेना के छह पोत और पनडुब्बी रोधी हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास उसकी समुद्र सीमा के 100 किलोमीटर के दायरे में यह अभ्यास सम्पन्न होगा।
उत्तर कोरिया द्वारा गत 23 नवम्बर को की गई गोलाबारी में दक्षिण कोरिया में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications