प्याज के आयात पर सीमा शुल्क नहीं
केंद्रीय वित्त सचिव अशोक चावला ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "प्याज के आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क को शून्य फीसदी कर दिया गया है।" इसके आयात पर अभी तक पांच फीसदी की दर से सीमा शुल्क लगता था। इससे पहले सोमवार को सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
सरकार ने यह कदम कुछ ही दिनों में प्याज जैसी जरूरी चीज की कीमत आसमान छूने के कारण उठाया है। प्याज उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में फसल खराब होना कीमतों में वृद्धि की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications