मध्य प्रदेश : सर्दी बढ़ी, तापमान 3 डिग्री पर पहुंचा
भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में सर्दी और भी बढ़ सकती है। भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मलाजखण्ड व रीवा सबसे सर्द रहे, जहां पारा तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट आई है। अधिकांश इलाकों मे तापमान आठ डिग्री के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा सर्द हवाओं का असर बरकरार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications