गले के हार ने बनाया महिला को संदिग्ध

टोरंटो, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में एक तमिल महिला के गले का हार उसकी मुसीबत बन गया है। इस हार के कारण उसे लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से सम्बंधित माना जा रहा है। कनाडाई अधिकारियों का कहना है कि अगस्त में एमवी सन सी जहाज के जरिए देश में प्रवेश करने वाली श्रीलंकाई तमिल महिला का लिट्टे से सम्बंध है।

इस जहाज के माध्यम से मानव तस्करी के जरिए 492 श्रीलंकाई तमिलों को थाईलैंड से वेंकूवर लाया गया था। इनमें से प्रत्येक के लिए कथिततौर पर 50,000 डॉलर की राशि दी गई थी।

'कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी' (सीबीसीए) को डर है कि लिट्टे के आतंकवादी कनाडा में शरणार्थियों के बतौर प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए अधिकारियों ने जहाज से वहां पहुंचे लोगों के आतंकवादी सम्बंधों का पता लगाने के लिए उन्हें हिरासत में रखा है। अब तक उनमें से 300 लोगों को पूरी जांच के बाद रिहा कर दिया गया है लेकिन अपने बच्चों के साथ हिरासत में रखी गई एक तमिल महिला को सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है। इस महिला के लिट्टे से कथित सम्बंधों की बात कही गई है।

सीबीएसए ने इस तरह के मामलों को देखने वाले अप्रवासी एवं शरणार्थी बोर्ड से कहा है कि इस महिला ने एक लिट्टे आतंकवादी से विवाह किया है और वह लिट्टे से आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले एक श्रीलंकाई पुस्तकालय में काम करती थी।

अधिकारियों का कहना है कि उनका शक तब और बढ़ गया जब उन्होंने महिला के गले में एक अजीब हार देखा। इस हार को 'टाइगर थाली' कहते हैं और जिसे केवल लिट्टे सदस्यों की पत्नियां पहनती हैं। उनका कहना है कि लिट्टे सदस्य विवाह के दिन अपनी दुल्हनों को यह हार पहनाते हैं।

बोर्ड ने सुरक्षा एजेंसियों को इस महिला के लिट्टे से सम्बंधों की पुष्टि होने तक उसे हिरासत में रखने की इजाजत दे दी है।

वैसे टोरंटो में रहने वाले एक श्रीलंकाई तमिल ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने 'तमिल थाली' के विषय में कभी नहीं सुना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+