भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएगा वाम मोर्चा
कोलकाता, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार ने मंगलवार को यहां महंगाई, भ्रष्टाचार और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा के खिलाफ 40 दिनों का अभियान चलाने की घोषणा की। पार्टी का यह अभियान चार जनवरी से शुरू होगा।
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पत्रकारों से कहा, "इस अभियान में प्रत्येक ब्लॉक, उप प्रभाग और राज्य के हर गांव को शामिल किया जाएगा।"
बोस राज्य में हाल ही में हुई हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर बरसे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications