80 रुपए/किलो पहुंचा प्याज, निर्यात पर रोक

महज दो सप्ताह पहले देश भर के सभी शहरों में प्याज 15 से 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। थोक में लेने पर और भी सस्ता, लेकिन अचानक इसके दाम 20 से 35, फिर 55 और अब 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। कई शहरों में तो सोमवार को प्याज 80 रुपए तक बिका।
प्याज के आसमान छूते दामों का सबसे ज्यादा फायदा जमाखोर उठा रहे हैं। गोदामों में भरे प्याज को भारी कीमतों में बेच रहे हैं। यह बात सरकार अच्छी तरह जानती है। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा भी अचानक हरकत में आ गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्याज का निर्यात मूल्य 525 डॉलर से बढ़कर 1200 डॉलर प्रति टन हो गया है।
जमाखोर इससे भारी मुनाफा न कमाएं, इसलिए मंत्रालय ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। नैफेड, एनसीसीएफ और एसटीईएस ने निर्यात होने वाली प्याज को अनापत्ति प्रमाण पत्र देना बंद कर दिया है। हालांकि सरकार अब खुद के केंद्रों पर कम दाम में प्याज बेचेगी, ताकि आम लोगों को राहत पहुंच सके।












Click it and Unblock the Notifications