जल्द हो सकती है कांग्रेस कार्यसमिति की घोषणा

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस महाधिवेशन के सफल आयोजन से फारिग होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब पार्टी कार्यसमिति को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं ताकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए अपनी मंत्रीपरिषद के गठन का रास्ता साफ हो सके।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, वी. नारायणसामी पार्टी में महासचिव के पद पर तो हैं ही मनमोहन मंत्रिमंडल के अहम सदस्य भी हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाए गए पृथ्वीराज चव्हाण भी महासचिव के पद पर तैनात हैं।

गत दो नवम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हुई एक विशेष बैठक में सोनिया गांधी को कार्यसमिति के गठन के लिए अधिकृत कर दिया गया था।

मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद से भी इस साल तीन मंत्रियों ने इस्तीफे दिए। इनमें शशि थरूर, ए. राजा और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं।

सम्भावित फेरबदल में कार्यसमिति और सरकार के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+