डिजिटल विमान लक्ष्य-2 का सफल परीक्षण
रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि उपयोगकर्ताओं ने समुद्री जल स्तर से 15 से 25 मीटर ऊपर उड़ान भरने वाले पीटीए की जरूरत दर्शाई थी। इसको देखते हुए, वैमानिक विकास प्रतिष्ठान (एडीई) बंगलौर ने उपयोगकर्ताओं की जरूरत को पूरा करने के लिए आवश्यक हार्डवेयर और सवेयर के साथ लक्ष्य-2 को तैयार किया।
विज्ञप्ति के मुताबिक, "भूमि नियंत्रण स्टेशन से नियंत्रित यह परीक्षण उड़ान 32 मिनट की थी और उड़ान की रेंज 10 किमी थी। उड़ान स्थिर और पूरी तरह से नियंत्रण में रही।"
परीक्ष के दौरान किसी भी स्थान से मोबाईल लचर के माध्यम से पीटीए की उड़ान और रिकवरी के लिए जीपीएस का भी सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। पायलट रहित विमान ने हमलावर वायुयानों के अनुरूप भी कौशल का प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications