सिब्बल दूरसंचार मामले पर अंबानी, टाटा और मित्तल से मिले
उनकी मुलाकात का मकसद दूरसंचार उद्योग के विकास के रास्ते आ रही बाधाओं को दूर करने के उपायों और स्पेक्ट्रम आवंटन के तरीकों में जरूरी संशोधन के बारे में उनकी राय जानने के लिए थी। बुधवार को वे कुछ और उद्योग जगत के प्रमुखों से बात करेंगे।
मंगलवार को सिब्बल एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल, टाटा टेलीकॉम के अध्यक्ष रतन टाटा और रिलायंस कम्युनिकेशन के अध्यक्ष अनिल अंबानी से मिले।
तीनों कारोबारी दिग्गजों ने बैठक में हुई बातचीत के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications