20 लाख लोगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
यह साझेदारी शेयरों पर आधारित होगी, जिसमें वह पहले 10 फीसदी हिस्सेदारी रखेगा बाद में वह इसमें 16 फीसदी और बढ़ोतरी कर सकता है।
एनएसडीसी के प्रबंध निदेशक दिलीप चिनॉय ने 'दि इंडस इंट्रीप्रेन्यर्स' सम्मेलन में कहा कि ऊर्जा, आधारभूत संरचना और वाहन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित कामगारों की अत्यधिक जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वे घरेलू नौकरों और वाहन चालकों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
सरकारी-निजी भागीदारी मॉडल पर आधारित इस साझेदारी उपक्रम में प्रशिक्षित कामगारों के रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications