पाकिस्तान से आ रहे हैं प्याज से भरे ट्रक
व्यापारियों ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान से अटारी-बाघा सीमा से होते हुए प्याज से भरे ट्रकों की खेप आने वाली है। अमृतसर के निर्यातकों ने पाकिस्तान की सब्जी मंडी में करीब 1,000 टन प्याज का ऑर्डर दिया है।
मंगलवार को अटारी-वाघा सीमा से प्याज से भरे 30 ट्रक भारत आए।
एक व्यापारी ने बताया कि प्याज की कीमत अभी पाकिस्तान में 20 रुपये किलो है। लेकिन भारत को निर्यात के कारण वहां भी प्याज की कीमत बढ़ सकती है।
व्यापारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक हर रोज करीब 50 ट्रक आ सकते हैं। इन प्याजों की आपूर्ति दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के बाजारों में की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications