प्याज की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, "महाराष्ट्र की नासिक मंडियों (लासालगांव, पिंपलगांव और मनमाड़) में प्याज की थोक कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज के थोक भाव 13 प्रतिशत कम हो गए। प्याज की कीमतों में यह कमी मूल्यनिर्धारण परामर्श समिति के फैसले के बाद आई है।"
ज्ञात हो कि प्याज की कीमतों में आई वृद्धि के मुद्दे को मीडिया द्वारा लगातार उठाए जाने के बाद हरकत में आई सरकार ने नेफेड, एनसीसीएफ और अन्य एसटीई द्वारा प्याज के निर्यात के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को एच्छिक रूप से निलम्बित कर दिया था तथा 21 दिसम्बर, 2010 से प्रभावी प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य बढ़ा दिए।"
विज्ञप्ति में यह दावा भी किया गया कि प्याज की आवकों में भी मामूली तेजी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications