भारद्वाज के विरोध में फिर उतरी भाजपा
बेंगलुरू, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को हटाए जाने की फिर से मांग की है। अपनी मांग को और व्यापक करते हुए भाजपा ने चेतावनी दी है कि वह उन्हें किसी भी राज्य का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध करेगी।
भाजपा के लोकसभा सदस्य डी. बी. चंद्रगौड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमारी मांग है कि भारद्वाज को कर्नाटक के राज्यपाल पद से तो हटाया जाए ही, उन्हें किसी और राज्य का भी राज्यपाल न बनाया जाए।"
गौड़ा इस बात से नाराज थे कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सार्वजनिक आलोचना नहीं करनी चाहिए। भारद्वाज ने येदियुरप्पा द्वारा उनके (भारद्वाज) पत्रों का जवाब दिए जाने के मामले को सार्वजनिक करते हुए आलोचना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications