प्याज की कीमत दो-तीन सप्ताह तक रहेगी ऊंची : पवार

पवार ने संवाददाताओं से कहा कि भारी बारिश के कारण प्याज की फसल बर्बाद हो गई है। स्थिति को सामान्य होने में दो-तीन सप्ताह लगेगा। उन्होंने कहा कि निर्यात पर 15 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है।

भारतीय राष्ट्रीय कृषि विपणन संघ मर्यादित (नैफेड) के प्रबंध निदेशक संजीव चोपड़ा ने कहा कि प्याज के निर्यात को 15 जनवरी तक के लिए रोक दिया गया है। यदि स्थिति में सुधार होता है, तो इस तिथि में संशोधन किया जा सकता है। नैफेड पूरी दिल्ली में दुकानों में प्याज बेचेगा।

उधर वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने स्थिति के लिए मांग और पूर्ति के अंतर को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मंडी और खुदरा बाजार में प्याज की आपूर्ति के आंकड़ों में अंतर है। आपूर्ति के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। वे इसके लिए संबंधित मंत्रालय से बात करेंगे।

उधर वाणिज्य मंत्री ने कहा कि प्याज की समुचित आपूर्ति हो रही है, लेकिन अवैध भंडारण होने के कारण प्याज की कीमत बढ़ रही है।

अवैध भंडारण पर पवार ने कहा कि राज्य सरकारों को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा जा चुका है।

स्थिति पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक टेलीविजन चैनल को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की गलत आर्थिक नीतियों और कुप्रशासन के कारण यह स्थिति हुई है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा ने कहा कि सरकार बाजार की ताकत के सामने मजबूर हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+