आंध्र के किसानों के लिए 400 करोड़ रुपये का राहत पैकेज
प्रधानमंत्री ने यह घोषणा उस वक्त की है जब आंध्र प्रदेश में किसानों को राहत देने की मांग को लेकर तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू की भूख हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन पहुंच गई और हाल ही कांग्रेस से बागी हुए वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को ही 48 घंटे के भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा की।
इससे पहले, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी आंध्र के किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भेंट की थी और राहत पैकेज घोषित किए जाने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications