आंध्र में राष्ट्रीय आपदा जैसी स्थिति : करात
प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में करात ने कहा, "राज्य में कृषि को बचाने और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आप (प्रधानमंत्री) न सिर्फ हस्तक्षेप करें बल्कि राज्य सरकार का सहयोग भी करें। "
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में हुई बारिश के चलते आंध्र के तटीय इलाकों के किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और वे अब दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।
उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश की स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए वहां राष्ट्रीय आपदा घोषित की जानी चाहिए।"
फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए करात ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए राहत के कदम पर्याप्त नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications