इंदौर में इंजीनियर ने खुदकुशी की
इंदौर, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीलेश कुमार ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जूनी इंदौर थाने के कर्बला इलाके में रहने वाले नीलेश का शव मंगलवार को उसके घर में लटकता पाया गया। नीलेश घर पर अकेला था और परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। घर के सदस्य मंगलवार को जब लौटे तो उन्हें नीलेश की लाश लटकती हुई मिली। उसकी इसी माह शादी भी हुई थी।
जूनी इंदौर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नेाट नहीं मिला है, साथ ही आत्महत्या की वजह भी नहीं पता चल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications