रिलायंस सेक्योरिटीज का कस्टमर केयर कॉल सेंटर शुरू

कम्पनी के कार्यकारी निदेशक विक्रांत गुगनानी ने कहा कि कॉल सेंटर उपभोक्ताओं को फोन पर शेयर को बेचने या खरीदने की सुविधा के साथ कई अन्य तरह की सेवाएं देगा।

कम्पनी के कॉल सेंटर की शुरुआत अभी 100 कर्मियों के साथ हुई है, जो उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब देने के साथ उन्हें शेयर खरीदने के लिए ऑर्डर लगाने में भी मदद करेंगे।

कॉल सेंटर के मुख्यत: दो भाग होंगे- हेल्प डेस्क और डीलिंग डेस्क। हेल्प डेस्क जहां उपभोक्ताओं की जिज्ञासा का जवाब देंगे, वहीं डीलिंग डेस्क का जोर उपभोक्ताओं को शेयर बाजार संबंधी ताजा जानकारी से अवगत कराएगा और शेयर खरीदने और बेचने में मदद करेगा।

गुगनानी ने कहा कि अगले साल कॉल सेंटर कर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 200 तक किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+