रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूले 52 करोड़ रुपये
इस दौरान दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे 425 लोगों को भी पकड़ा गया।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ए. एस. नेगी ने कहा कि हमने यह अभियान सिर्फ अप्रैल से नवंबर तक के लिए ही चलाया था, लेकिन जिस तरह के नतीजे मिल रहे हैं, उसके कारण इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
पिछले साल इसी अवधि में रेलवे ने 10.77 लाख यात्रियों पर जुर्माना लगाकर कुल 43.81 करोड़ रुपये वसूले थे और दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे 271 लोगों को पकड़ा था।
उत्तर रेलवे के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा का कुछ हिस्सा पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications