मतदाता सूची में प्रवासियों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर चर्चा जारी : रवि
रवि ने पत्रकारों को यहां बताया, "इस सिलसिले में चुनाव आयोग और विदेश मंत्रालय के साथ दो बार की बातचीत हो चुकी है। दोनों प्रवासी भारतीयों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसे कैसे किया जाए, मुद्दा यही है।"
रवि बुधवार को इस मसले पर विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा से मुलाकात करेंगे।
प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नामांकन और सत्यापन में भारतीय दूतावास और उच्चायोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। ये एजेंसिया इस काम को कैसे पूरा करेंगी, इस पर वे काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा, "हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। इसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। चुनाव आयोग को नाम शामिल करने की प्रक्रिया पर निर्णय लेना है।"
उल्लेखनीय है कि गत अगस्त महीने में संसद ने प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देते हुए 'रिप्रेसेंटेशन ऑफ द पीपुल्स (अमेंडमेंट) एक्ट 2010' पारित किया।
इस अधिनियम में व्यवस्था है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक जिसने किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं ली है और जो शिक्षा और रोजगार के चलते भारत में नहीं है, वह मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने का हकदार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications