भारत की एनएसजी सदस्यता को अब रूस का समर्थन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के बीच मंगलवार को विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ नागरिक परमाणु सहयोग को और आगे ले जाने और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए भी सहयोग करने से संबंधित बातचीत हुई।
उन्होंने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किया।
समझौते के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया, "अत्याधुनिक परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस और जिम्मेदार राष्ट्र भारत और रूस विनाशकारी हथियारों के प्रसार और इसे आतंकी समूहों के हाथ लगने से रोकने के लिए साझा लक्ष्य तय करते हैं।"
बयान में कहा गया, "रूसी पक्ष परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का सदस्य बनने की भारतीय इच्छा का स्वागत करता है और आश्वस्त करता है कि वह एनएसजी में भारत की पूर्ण सदस्यता के लिए एनएसजी में बहस चलाएगा और सकारात्मक फैसले की कोशिश करेगा।"
बयान में कहा गया कि रूस भारत की मिसाइल टेक्न ोलॉजी कंट्रोल रिजाइम और वासेनर एरेंजमेंट की भी पूर्ण सदस्यता की इच्छा का स्वागत करता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने भी विशेष परमाणु समूहों में भारत की सदस्यता का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications