बरेली में 2 मूर्ति तस्कर गिरफ्तार
बरेली, 21 दिसम्बर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने सोमवार देर रात कोतवाली शहर इलाके में दो मूर्ति तस्करों को पांच करोड़ रुपये कीमत की प्राचीन अष्टधातु की प्रतिमा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर स्थानीय निवासी हैं।
कोतवाली प्रभारी राजा सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर उन्हें बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्कर मूर्ति को मुम्बई में अपने किसी ग्राहक को बेचने जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तस्करों ने कबूला है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में मूर्ति तस्करी का कारोबार करते थे। पुलिस के मुताबिक नेपाल के मूर्ति तस्करों से भी इनके सम्बंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications