तमिलनाडु दौरे पर युवा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे राहुल
राहुल बुधवार को अपनी इस यात्रा की शुरुआत पार्टी की युवा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके करेंगे। इसके बाद वे यहां के एक स्थानीय होटल में बुद्धिजीवियों से भी रूबरू होंगे।
वह विल्लुपुरम और मदुरै भी जाएंगे और वहां युवा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
अगले दिन गुरुवार को राहुल तिरुनेलवेल्ली, तिरुपुर और कोयम्बटूर जिले के युवा कांग्रेस कार्यालयों में जाएंगे और पदाधिकारियों से संगठन के सिलसिले में चर्चा करेंगे। तिरुचिरापल्ली जिले में महिला व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ उनका यह दौरा गुरुवार को खत्म हो जाएगा।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के मुताबिक राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर तो जोर देंगे ही, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही कवायदों पर भी प्रकाश डालेंगे।
पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य में युवा कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 14 लाख तक पहुंच चुकी है और उनकी कोशिश है कि इस संख्या में और वृद्धि की जाए।
इस यात्रा के दौरान राहुल का मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications