स्पेन में चोरी हुई 35 लाख डॉलर की कलाकृतियां बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक चोरी की गई कलाकृतियों में एक एडुआडरे चिलिदा की है, जिसका मूल्य 10 लाख डॉलर है। इसके अलावा फर्नाडो बोटेरो, पाब्लो पिकासो, एंटोनी तपिस और जुलिओ गोंजालेज की कलाकृतियां भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इन कलाकृतियों को 27 नवम्बर को मेड्रिड के एक उपनगरीय इलाके के गोदाम में ट्रक में रखे गए कलाकृतियों को वाहन सहित चुरा लिया गया था। घटनास्थल पर लगे खुफिया कैमरों में तीन व्यक्तियों को वाहन की चोरी करते दिखाया गया था। चोरी के कुछ दिनों बाद खाली ट्रक बरामद कर लिया गया था।
मशहूर शख्सियतों की ये कलाकृतियां मैड्रिड और बार्सिलोना तथा जर्मनी के कोलोगने में आयोजित प्रदर्शनियों में लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications