बोइंग बढ़ाएगी उत्पादन

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बोइंग कामर्सियल एयरप्लेन्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम एल्बॉग ने एक बयान में कहा है, "वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने के कारण हम अपने 777 विमान का वार्षिक उत्पादन संख्या 100 करने जा रहे हैं।"

एल्बॉग ने कहा, "777 के प्रामाणिक प्रदर्शन का अपना रिकॉर्ड है। अब तक इस विमान के लिए 1,163 आर्डर आ चुके हैं, जिनमें 907 की आपूर्ति की जा चुकी है और 250 विमानों की आपूर्ति बाकी है।"

बोइंग ने मार्च में घोषणा की थी कि 2011 के मध्य से उत्पादन को पांच विमान प्रति माह से बढ़ा कर सात विमान कर दिया जाएगा। उत्पादन में 8.3 विमान प्रति माह की बढ़ोतरी 2013 से शुरू होगी।

ज्ञात हो कि बोइंग 777 विमान 1994 में सेवा में शामिल किया गया था। लम्बे-चौड़े आकार वाले इस विमान में 300 से अधिक यात्रियों के लिए सीटें होती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+