पूछताछ के लिए राडिया के घर पहुंची सीबीआई
सीबीआई की टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई राडिया से पहली बार औपचारिक पूछताछ करेगी।
सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व प्रमुख प्रदीप बैजल से पूछताछ की थी। पिछले सप्ताह सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा, राडिया और बैजल के आवासों पर छापेमारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications