स्कूलों में जंक फूड पर रोक लगाने की मांग

एनजीओ ने अपनी याचिका में देश भर के स्कूलों और उनके आस पास जंक फूड और शीतल पेय पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

एनजीओ उदय फाउंडेशन के सह संस्थापक राहुल वर्मा ने एक बयान में कहा, "एक ओर स्कूलों में छात्रों को पोषण और एक स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में बताया जाता है, जबकि दूसरी ओर हम उन्हें लागातार जंक फूड उपलब्ध कराते हैं।"

उन्होंने कहा, "स्कूलों में जंक फूड और शीतल पेय पदार्थो पर रोक लगाने से स्वास्थ्यकारी खाद्य पदार्थो की नींव पड़ेगी। इससे हमारे बच्चे अच्छा अनुभव करेंगे, उनका विकास बेहतर ढंग से होने के साथ ही वे पढ़ाई भी अच्छी तरह से कर सकेंगे। इसके अलावा उनके स्कूल के भोजन की पोषण गुणवत्ता में सुधार होगा।"

याचिका में दिल्ली सरकार, दिल्ली के शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और बाल अधिकार के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) को एक व्यापक कैंटीन नीति तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि स्कूलों में सेहतमंद भोजन उपलब्ध हो सके।

याचिका में स्कूल परिसर के 100 गज के दायरे में जंक फूड बेचने पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+