इंजीनियर की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने आईएएनएस को बताया कि बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सिकरवार के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। उसी के आधार पर बिजली नगर स्थित उनके आवास पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में उनकी करीब तीन करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति का खुलासा हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सिकरवार के पास बिजली नगर में तीन मंजिला मकान, महाराणा प्रताप नगर में दुकान, होशंगाबाद में इमारत व प्लॉट तथा 17 एकड़ जमीन है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications