सीबीआई ने की राडिया से पूछताछ (लीड-1)
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने मंगलवार को कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के घर में उनसे पूछताछ की।
महिला अधिकारियों से लैस सीबीआई की टीम ने राडिया के दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके घर में पूछताछ की। राडिया की कम्पनी वैष्णवी कारपोरेट कम्युनिकेशन ने कहा है कि वह (राडिया) पूछताछ में सीबीआई का सहयोग कर रही हैं।
कम्पनी के अधिकारियों ने कहा, "हम सीबीआई को पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे।"
सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा को भी सम्मन किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व प्रमुख प्रदीप बैजल से पूछताछ की थी।
पिछले सप्ताह सीबीआई ने राजा, राडिया और बैजल के आवासों पर छापेमारी भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications