'अफगानिस्तान में इस वर्ष 700 विदेशी सैनिकों की मौत'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इराक और अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों को हुई क्षति की निगरानी करने वाली वेबसाइट 'आईकैजुअलिटीज डॉट ऑर्ग' के अनुसार वर्ष 2010 के दौरान अफगानिस्तान में कुल 701 विदेशी सैनिकों की मौत हुई।
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2009 में 521 तथा वर्ष 2008 में केवल 295 सैनिकों की मौत हुई थी। इस साल हताहत होने वालों में अमेरिकी सैनिकों की संख्या सबसे अधिक 493 है। ब्रिटेन के कुल 101 सैनिक इस वर्ष अफगानिस्ताान में मारे गए।
उल्लेखनीय है कि इस समय अफगानिस्तान में करीब 150,000 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक तालिबान के खिलाफ जारी युद्ध में शामिल हैं। इसकी शुरुआत नौ साल पहले हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications