कोई सभ्य राष्ट्र आतंकियों को पनाह नहीं दे सकता : मेदवेदेव
मेदवेदेव ने यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आतंकी, अपराधी होते हैं। उन्हें निश्चितरूप से दंडित किया जाना चाहिए। जो आतंकियों को पनाह देते हैं, समझिए वे उनके अपराधों को प्रश्रय देते हैं। कोई भी आधुनिक सभ्य राष्ट्र, आतंकियों को नागरिक के रूप में पनाह नहीं दे सकता। वे दंड के हकदार हैं।"
मेदवेदेव, भारतीय सीमा के पार आतंकियों को मिल रहे सुरक्षित पनाह और आतंकवाद से निपटने में भारत-रूस के सहयोग पर आईएएनएस द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
मेदवेदेव ने कहा, "हमारा सहयोग परिणामदायक और खुला है। हम इस सहयोग को मजबूत बनाने को उत्सुक हैं।"
इस मौके पर मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत और रूस, दोनों आतंकवाद से पीड़ित हैं, लिहाजा इस समस्या से निपटने के लिए एक साथ काम करने की हमारे बीच उत्सुकता का एक स्वाभिक तालमेल है।"
सिंह ने कहा, "हमें सूचना के आदान-प्रदान में और खुफिया आदान-प्रदान में सहयोग करना चाहिए और प्रभावी आतंक-निरोधी रणनीति तैयार करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications