झारखण्ड में 3 नक्सली गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों नक्सलियों को बोकारो जिले के चंद्रपुरा से सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 12 वायरलेस सेट, विस्फोटक और अन्य संदेहास्पद सामान बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार नक्सलियों में से एक का नाम सुबोधजी है, जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बिहार और झारखण्ड विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications