अफगानिस्तान में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-रूस : मनमोहन
मनमोहन सिंह ने यहां हैदाराबाद हाउस में दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने अफगानिस्तान पर अपनी रायशुमारी तेज करने पर सहमति जताई है।"
मेदवेदेव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने रूस को भारत का एक समयसिद्ध साझेदार बताया।
सिंह ने कहा कि विविधरंगी द्विपक्षीय सम्बंध हमारे रिश्ते की प्रगाढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "हमारी एक विशेष और रणनीतिक साझेदारी है।" सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच 11वीं शिखर बैठक में व्यापक बातचीत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications