पाकिस्तान ने गौरी हत्फ-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया
इंटर-सर्विसिज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मध्यम दूरी की यह मिसाइल युद्ध हथियारों को ले जाने में भी सक्षम है।
किसी अज्ञात स्थान पर इस मिसाइल का परीक्षण किया गया।
समाचार चैनल 'आज टीवी' के मुताबिक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और सैन्य प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने इस सफलता के लिए पाकिस्तानी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications