ताजमहल का दीदार करेंगे मेदवेदेव
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) आलोक शेखर ने आईएएनएस को बताया, "उनका कार्यक्रम तय है। वह सुबह 11 बजे के आसपास यहां पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे एक विशेष विमान से खैरा हवाईअड्डे से मुम्बई के लिए रवाना हो जाएंगे।"
रूसी सुरक्षाकर्मियों का एक दल पिछले दो दिनों से यहां सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहा है।
मेदवेदेव भारत की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications