भारत और रूस ने 11 समझौतों पर किए हस्ताक्षर
दोनों देशों के बीच हालांकि पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के संयुक्त रूप से उत्पादन के मुद्दे पर कोई रक्षा समझौता नहीं हुआ।
दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर देर रात नई दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
रूसी सैन्य कल-पुजरे का भारत सबसे बड़ा आयातक रहा है और इसके मद्देनजर हाल के वर्षो में दोनों राष्ट्रों के सम्बंधों में प्रगाढ़ता आई है।
वर्ष 2009 में रूस और भारत का व्यापार 7.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। दोनों देशों की योजना वर्ष 2015 तक इस आंकड़े को 20 अरब डॉलर पहुंचाने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications