मप्र सरकार ने किसानों की 50 मांगें मानी (लीड-1)
प्रदेश के किसान बिजली, खाद सहित 183 मांगों को लेकर सोमवार से राजधानी की सड़कों पर डेरा डाले हुए थे। सोमवार को समझौता वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार को फिर सरकार व किसान नेताओं की बल्लभ भवन में समझौता वार्ता हुई। किसान नेता शिवकुमार शर्मा के मुताबिक सरकार ने 50 प्रमुख मांगों को मानते हुए आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया है। लिहाजा किसान अब सड़कों से हट जाएंगे।
भारतीय किसान संघ के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे किसान सोमवार से भेापाल की सड़कों पर थे। मंगलवार की सुबह कुछ सड़कों पर आवागमन सुधरा, मगर रोशनपुरा व पॉलीटेक्निक चौराहे पर किसानों का डेरा जमा रहा।
किसानों का आरोप था कि उन्हें जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है, नकली खाद और घटिया बीज मिलने से खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं किसानों को मनमाने बिल भेजे जाते हैं और उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए जाते हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग किसानों की समस्याएं को हल करने को तैयार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications