'असांजे के 16 वर्षीय लड़की से सम्बंध थे'
लंदन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे जब 18 साल के थे तब उनके एक 16 वर्षीय लड़की से सम्बंध थे। इस लड़की ने उनके बेटे को जन्म दिया था, जो अब 20 साल का है।समाचार पत्र 'डेली मेल' ने असांजे के किशोरावस्था के दिनों के बारे में यह खुलासा किया है।
असांजे जमानत पर रिहाई के बाद ब्रिटेन में हैं और दुष्कर्म के आरोपों के मद्देनजर स्वीडन में अपना प्रत्यर्पण किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। यह विडम्बना ही है कि जिस व्यक्ति ने अमेरिका सहित दुनिभा भर के गोपनीय दस्तावेजों को लीक कर विवाद की स्थिति पैदा कर दी, खुद उसकी पिछली जिंदगी अब तक गोपनीय और रहस्यों से परिपूर्ण रही है।असांजे के बेटे की परवरिश उसकी मां क्रिस्टीन ने ही की।
अस्सी के दशक के अंतिम दौर में जब असांजे 16 या 17 वर्ष के थे तब वह अपनी मां, सौतेले भाई के साथ मेलबर्न के डेंडेनांग रेंजेस के एक छोटे से बंग्ले में रहते थे।'डेली मेल' के मुताबिक असांजे, उनकी मां और भाई करीब एक साल तक इस घर में रहे। इसी दौरान 18 वर्षीय असांजे की मुलाकात एक स्थानीय 16 वर्षीय लड़की से हुई। उन दोनों के बीच रिश्ता बना और लड़की गर्भवती हो गई।
असांजे उन दिनों भी कम्प्यूटर पर घंटों गुजारते थे। दुनियाभर में जहां इंटरनेट का प्रचार-प्रसार हो रहा था वहीं असांजे हैकिंग की प्रक्रिया सीख रहे थे।जब असांजे की प्रेमिका 17 साल की थी तब उसने डेनियल को जन्म दिया। बच्चे के आने के बाद भी असांजे हैकिंग में डूबे रहते थे। असांजे के घर पर पुलिस का छापा पड़ने के बाद उनका रिश्ता गड़बड़ा गया। असांजे को उनके हैकिंग यंत्रों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया था।
असांजे पर हैकिंग से सम्बंधित कई आरोप लगे जिसके बाद उनकी प्रेमिका अपने बेटे सहित वहां से गायब हो गई।असांजे ने अपनी प्रेमिका के विषय में कभी किसी को कुछ नहीं बताया था लेकिन जब उन्होंने 1997 में एक किताब 'अंडरग्राउंड: टेल्स ऑफ हैकिंग, मैडनेस एंड ऑब्सेशन ऑन द इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटीयर' लिखने में मदद की तब इस बात का जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications