जगन ने शुरू की 48 घंटे की भूख हड़ताल

कडप्पा के पूर्व सांसद जगन ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ प्रकासम बैराज के निकट कृष्णा नदी के किनारे अपनी भूख हड़ताल शुरू की है।

राज्य के कृष्णा जिले में दुर्गा मंदिर में प्रार्थना करने के बाद जगन प्रशांती एक्सप्रेस से प्रकासम बैराज पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

राज्य के तटीय इलाके, रायलासीमा और तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग जगन के समर्थन के लिए प्रकासम बैराज पहुंचे।

प्रकासम बैराज पहुंचने के बाद जगन ने मंच पर रखे अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच पर उनके अलावा राज्य के नौ विधायक, कई पूर्व मंत्री और सांसद भी मौजूद थे। तेलुगू देशम पार्टी की पूर्व नेता और अभिनेत्री रोजा और तेदेपा के संस्थापक एन.टी. रामाराव की पत्नी लक्ष्मी पार्वती भी मंच पर उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि 45 दिनों के भीतर नई पार्टी की घोषणा करने का पहले ही ऐलान कर चुके जगन ने इस भूख हड़ताल के माध्यम से अपनी क्षमता दिखाने का प्रयास किया है। आयोजनकर्ताओं के मुताबिक यहां 175,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

उधर, राज्य के कृषि मंत्री और जगन के चाचा वाई.एस. विवेकानंद ने उनकी इस कार्रवाई की आलोचना की है और उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए जो मुआवजे की घोषणा की है वह देश में सबसे ज्यादा है।

जगन अपनी भूख हड़ताल उस समय शुरू कर रहे हैं जब तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पहले ही किसानों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+