ईरान में 11 आतंकवादियों को दी गई फांसी
खबर न्यूज नेटवर्क के अनुसार आतंकवादियों को सिस्तान-बलूचिस्तान की राजधानी जेद्दा की जेल में फांसी दी गई। उन्हें हाल के सालों में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए यह सजा दी गई।
उग्रवादियों के इस समूह ने पिछले सप्ताह खैबर शहर की मस्जिद में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 39 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे।
सरकार ने जुंदुल्लाह पर नशीले पदार्थो की तस्करी, अपहरण और सिस्तान-बलूचिस्तान में कई स्थानों पर बमबारी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पाकिस्तानी और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों द्वारा इस संगठन को समर्थन देने की बात कही गई है।
सरकार ने इस संगठन पर शिया और सुन्नी समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का भी आरोप लगाया है। संगठन के प्रमुख अब्दुलमलिक रिजवी को इसी साल जून में तेहरान के एक कारावास में फांसी दे दी गई थी, जिसके बाद जुंदुल्लाह के आतंकवादियों ने कई सैन्य अधिकारियों व नागरिकों की हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications