भ्रष्टाचार पर करेंगे सीधी कार्रवाई : सोनिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार से लड़ने के अपने संदेश को दोहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 'भ्रष्टाचार पर सीधी कार्रवाई करेगी' और अपना यह वादा पूरा करके दिखाएगी।

दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित कांग्रेस के 83वें महाधिवेशन के दौरान अपने समापन भाषण में सोनिया गांधी ने कहा, "हम भ्रष्टाचार पर सीधी कार्रवाई करेंगे और हम यह करके दिखाएंगे, केवल शब्दों के जरिए नहीं। हम जो कहते हैं वही करते हैं।"

भ्रष्टाचार से लड़ने की पांच बिंदुओं वाली रविवार को प्रस्तुत अपनी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वस्त किया है कि उनके दिए सुझाव को वह आगे बढ़ाएंगे।

रविवार को अपने भाषण में सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार से जुड़े सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सहित एक एजेंडे की रूपरेखा पेश की थी और कहा था कि सभी सरकारी खरीद एवं अनुबंधों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही 'चिंतन शिविर' की तैयारी शुरू करेगी।

गांधी ने कहा कि 'देश के पुरुषों और महिलाओं की बड़ी तादाद जिन्हें सम्मानित जीवन जीने का मौका' नहीं मिल पाया है, पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रस्तावों पर विमर्श सार्थक और रचनात्मक रही है। "अब हमारे लिए महत्वपूर्ण यह है कि इन संदेशों को देशभर में पहुंचाया जाए।"

गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की तुलना में संप्रग सरकार ने विशिष्ट कार्य किए हैं।

कांग्रेस प्रमुख ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए पुरस्कार स्वरूप विशेष शब्द कहे, जिन्हें न तो पार्टी और न ही सरकार से कुछ मिला।

उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह महसूस करती हूं कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों के लिए पुरस्कार मिला है, पर कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें थोड़ा मिला है, उतना नहीं जितना वे चाहते थे लेकिन उन कांग्रेसजनों की संख्या ज्यादा है जिन्हें न तो पार्टी और न ही सरकार से कुछ मिला। फिर भी वे अब तक समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है।"

गांधी ने कहा कि जिन पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने प्रयासों के लिए पुरस्कार मिल चुका है उन्हें भी वैसे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीख लेनी चाहिए जिन्हें अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+